उसने सोचा तो यही था कि इस सर्जरी के बाद वो खूबसूरत नजर आएगा लेकिन हुआ ठीक इसका उल्टा। डॉक्टरों ने उसकी नाक ही काट डाली।
सर्जरी के बाद जब उसकी नींद खुली तो उन्हें अपना ही चेहरा पहचान में नहीं आया। विशाल ठक्कर का तलाक 2006 में हो गया था, जिसके बाद उन्होंने नाक की सर्जरी कराने का फैसला किया।
मूल रूप से न्यूयॉर्क के रहने वाले ठक्कर उस समय ओक्लाहोमा में रहते थे। नाक की सर्जरी के लिए किसी सस्ते डॉक्टर से संपर्क करने के बजाय उन्होंने सबसे नामचीन डॉक्टर कुजालिना से संपर्क किया।
ठक्कर ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार सर्जरी कराई तो सबकुछ ठीक था। बस उन्हें सांस लेने में थोड़ी दिक्कत होती थी। ये परेशानी सोने के समय और काम के समय बढ़ जाती थी।
एक साल के भीतर ठक्कर करीब आठ बार डॉक्टर कुजालिना के पास गए। लेकिन उस सर्जरी के बाद उनकी जिंदगी हमेशा-हमेशा के लिए बदल गई।
जब उसने डॉक्टरों से सवाल किया तो उन्होंने साफ कह दिया कि नाक में संक्रमण हो जाने की वजह से उसे काट दिया गया है। अब वो जिंदगीभर बिना नाक के रहने को मजबूर है।