ये जानते तो हम सभी है कि साबुन बनाने में चर्बी का इस्तेमाल होता है लेकिन हममे से शायद ही किसी ने कभी शरीर की चर्बी से साबुन बनाने की बात सोची होगी।
क्रेजीन्यूज 24 पर चल रही खबर के मुताबिक, मियामी स्थित एक कलाकार ओरेस्टेस डे ला पाज ने अपने दिल, आत्मा और चर्बी से 20 साबुन बनाए हैं।
मानव चर्बी से बने ये साबुन करीब 63 हजार रुपए में मौजूद हैं। ओरेस्टेस ने लिपोसक्शन (कृत्रिम उत्पदों को बनाने वाली प्रक्रिया) प्रक्रिया द्वारा बनाया है। पिछले साल दिसंबर में शरीर की चर्बी निकालने के दौरान उन्होंने इससे साबुन बनाने का फैसला किया था।
दरअसल ओरेस्टेस एक मेक-अप आर्टस्टि रह चुके हैं और इसके चलते उन्हें पता है कि लोगों को इंसानी चीजों से बने सामान या सौन्दर्य प्रसाधन कितने पसंद आते हैं।
अपनी इसी सोच का फायदा उठाते हुए उन्होंने ये साबुन बनाया है। नारियल के तेल और अन्य तेलों से अलग इस साबुन में करीब 25 फीसदी मानव चर्बी का इस्तेमाल किया गया है।