फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस्म को बनाया स्लेट, टैटू बनाना-मिटाना बना खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजकल ऐसे लोगों की कमी नहीं जो टैटू लगवाने के शौकीन न हो। लोग टैटू बनवाने की चाहत में अक्सर शरीर में कई जगह टैटू बनवाते हैं।
विज्ञापन


आप ये भी जानते होंगे कि टैटू के जुनूनी लोग पूरे शरीर का कोई भी ऐसा हिस्सा नहीं छोड़ते हैं जहां उन्होंने टैटू न बनवा रखा हो।

कुछ ऐसे ही दीवानेपन का शिकार ये शख्स भी है। 'किंग ऑफ इंकलैंड' नाम से मशहूर इस व्यक्ति ने अपने पूरे शरीर पर तो टैटू बनवाया ही, साथ ही कर डाला एक ऐसा काम जो आपको होश उड़ा दे।

नहीं बची कहीं भी जगह

34 साल के मैथियू वीलेन ने पिछले कुछ सालों में अपने पूरे शरीर को टैटू के अलग-अलग इंक से रंग दिया था।

ये हाल कुछ ऐसा था कि वीलेन के शरीर पर चमड़ी से ज्यादा उसका टैटू ही नजर आता था।

ऐसा करने के बाद भी वीलेन को और टैटू बनवाने की इच्छा थी। लेकिन अफसोस उसके पास इसे बनवाने के लिए शरीर का कोई हिस्सा नहीं बचा था।
विज्ञापन

फिर से हटवा दिया

फिर एक दिन दुनिया भर में किंग ऑफ इंकलैंड नाम से मशहूर इस शख्स ने एक दिन अपने सभी टैटू को हटवाने के बारे में सोच लिया।

ऐसा करने की वजह सिर्फ यही थी कि वो फिर से टैटू बनवाने की चाहत रखता था। इसके लिए वीलेन ने तीस हजार पाउंड खर्च किए।

स्पेशल लेजर ट्रीटमेंट के जरिए उसने अपने एक-एक टैटू को हटवा दिया। किंग ऑफ इंकलैंड इस कदम को उठाने के बाद बहुत खुश हैं। वो कहते हैं कि वापस से नई आर्ट में टैटू बनवाने के लिए वो बहुत खुश हैं।

आपको बता दें कि दुनिया में ऐसी कई औरतें भी हैं जिन्होंने टैटू बनावाने की चाहत में अपनी बॉडी के किसी एक अंग को भी नहीं छोड़ा।

ऐसी औरतों ने अपने कान से लेकर अपने प्राईवेट पार्ट में भी टैटू बनवाए ‌हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें