कुछ काम न होने पर हम में से ज्यादातर लोग गपशप करना पसंद करते हैं। ऐसे ही एक गपशप का हिस्सा ये शख्स भी बना हुआ था।
वो सुबह का वक्त था। रेस्टोरेंट में काम करने वाले लोग अपने सारी तैयारी से लोगों का इंतजार कर रहे थे। लेकिन किसी कस्टमर के न आने की वजह से रेस्टोरेंट में काम करने वाले लोग गपशप कर रहे थे।
दर्दनाकः ऐसे सजाए नाखून कि कट गई उंगली
इतने में उनमें से एक शख्स ने बताया कि गर्लफ्रेंड को नए कपड़े दिलाने के चक्कर में इस महीने की पूरी तनख्वाह खत्म हो गई है। उसने ये भी कहा कि उसे रुपयों की बहुत जरूरत है।
मजाक-मजाक में लग गई शर्त
बातचीत का दौर चल ही रहा था कि त्ाभी वहां बैठे एक शख्स ने उस व्यक्ति को लाइटर निगलने की शर्त पर रुपए देने की बात कही।
सूअर के खून का कॉकटेल क्या कभी पिया है?
रुपए न होने के चलते उस व्यक्ति ने शर्त को मान लिया। देखते ही देखते उसने पूरा लाइटर घोंट लिया।
इंसान बना शैतान, कुत्ते से ये कैसी हैवानियत!
लेकिन थोड़ी देर बाद हुआ वही जिसका डर था। उस व्यक्ति के पेट में लाइटर होने की वजह से दर्द उठने लगा।
अधमरे हालत में पहुंचा अस्पताल
गिरती हालत में वो किसी तरह से अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर उसके इस हालत की वजह जानकर हैरान रह गए।
डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके उसके पेट से लाइटर तो निकाल लिया। लेकिन यहां भी खर्चे से बचने के लिए इस शख्स ने हॉस्पिटल वालों को अपना नाम गलत बताया और चोरी चुपे वहां से भाग निकला।
पागलपनः अपनी बाजू काटी, जलाई और कूड़ेदान में फेंक दी
मामला चीन के पीपल लिबरेशन आर्मी हॉस्पिटल का है।