जिंदा रहना है तो ये जरूरी है कि शरीर को ऊर्जा मिलती रहे लेकिन कई बार परिस्थितियां ऐसी हो जाती है कि इंसान को इसके लिए एक दूसरा विकल्प तलाशना पड़ता है।
क्रेजी न्यूज के अनुसार, अब इस शख्स को ही ले लीजिए, जिसने जंगल में खोने के बाद सांप, गिलहरी और छिपकली खाकर 19 दिन बिताए।
दरअसल हुआ कुछ यूं कि ये शख्स उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगल में भटक गया था और करीब 19 दिन तक वहीं रहा।
13 तस्वीरों में देखे शरीर के साथ की गई अजीबोगरीब छेड़छाड़
इस पूरे समय में न तो उसके पास कुछ खाने को था और न ही पीने को। लेकिन जिंदा तो रहना था इसलिए जेन पेनाफ्लोर नाम के इस शख्स ने जंगल के जानवरों को ही अपना भोजन बनाना शुरू कर दिया।
वेसे 72 वर्षीय इस शख्स को खोजने के लिए काफी बचाव दल भेजे लेकिन बीच में तूफान आने की वजह से उन्हें ढूंढा नहीं जा सका।
खूबसूरत बला: देखें, दुनिया के 12 जानलेवा पौधे
19 दिन बाद जब बचाव दल दोबारा उन्हें खोजने पहुंचा तो वो जिंदा थे। लौटकर आने पर उन्होंने बताया कि वो इस पूरे दौरान छिपकली, सांप और गिलहरी का मांस खाकर जिंदा रहे। साथ ही सोने के लिए उन्होंने सूखी पत्तियों का सहारा लिया।
जरा इधर भी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।