फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद में चलते-चलते मार ली खुद को गोली

Mon, 05 Aug 2013 11:08 AM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नींद में चलने वालों के बारे में आपने कई बार सुना होगा कि फलां शख्स नींद में चलते-चलते दूसरे के घर में चला गया,छत से कूद पड़ा। लेकिन क्या कभी ये सुना है कि किसी शख्स ने नींद में खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन


हैरान रह गए न...! लेकिन ये सच है। न्यूहैंपशायर में एक शख्स की नींद तब खुली जब गोली की आवाज आई। और मजे की बात ये कि गोली की आवाज कहीं और से नहीं बल्कि वहीं से आई थी जहां वो खड़ा था। इस शख्स ने नींद में खुद को ही गोली मार ली थी।

इंफॉर्मेशन नाइजीरिया की खबर के अनुसार, राहत देने वाली बात ये रही कि गोली कहीं और न लगकर घुटने में लगी थी। गोली की आवाज सुनते ही वहां पुलिस पहुंच गई और जल्दी-जल्दी उस शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


घुटने में गोली लगने की वजह से व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया जिस समय ये हादसा हुआ व्यक्ति अपने घर पर अकेला था और उसकी बीवी काम के सिलसिले में बाहर गई हुई थी।

पुलिस ने उस शख्स का नाम उजागर करने से साफ तौर पर मना कर दिया है और उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला भी दर्ज नहीं किया है। पुलिस ने इसे महज एक दुर्घटना ही माना है।
विज्ञापन


कुछ ऐसा ही मामला साल 2010 में सामने आया था जब कोलाराडो में एक शख्स ने खुद को गोली मार ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें