अगर आपके बिस्तर में खटमल घुस जाएं तो आप क्या करेंगे...? क्या अपने घर को ही आग लगा देंगे..? शायद नहीं पर इन जनाब ने तो खटमल भगाने के लिए घर को ही फूंक डाला।
हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, न्यूजर्सी के वुडबरी कस्बे में एक मकान मालिक ने खटमलों से छुटकारा पाने के लिए बेडरूम में हीटर, हेयर ड्रायर और हीट गन जलता छोड़ दिया।
हालांकि ये सही है कि ज्यादा गर्मी में खटमल जैसे कीड़े-मकोड़े मर जाते हैं। लेकिन यहां तो कुछ ज्यादा ही हो गया और कीड़े-मकोड़े मरने के बजाय बिस्तर में आग लग गई।
इतना ही नहीं इस मूर्खता भरी हरकत की वजह से मकानमालिक भी झुलस गया।