फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी को दी घिनौनी सजा, भांजे से कराया रेप

Thu, 17 Oct 2013 12:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक शकी पति ने अपनी पत्नी को सजा देने के लिए कुछ ऐसा किया कि आप उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते।
विज्ञापन


क्रेजीन्यूज की खबर के अनुसार, पति ने पत्नी को सजा देने के लिए अपने भांजे से उसका रेप करवाया।

देखें, दुनिया के 11 सबसे बदसूरत चेहरे

एक ओर तो जहां उसने खुद अपनी बीवी की मर्जी के खिलाफ उसके साथ संबंध बनाए वहीं अपने भांजे को भी इस घिनौने काम में शामिल किया।

जिम्बाब्वे के रशिंगा में रहने वाले इस 24 वर्षीय शख्स ने अपने भांजे को रात्रिभोज का आमंत्रण दिया था। उस समय तक सबकुछ ठीक था। पीड़ित महिला ने सबके लिए खाना बनाया।
विज्ञापन


खाना खाते-खाते काफी देर हो गई थी। इस पर उस शख्स ने अपने भांजे को वहीं रुकने के लिए कहा और अपने ही कमरे में सोने का न्योता भी दिया।

कपड़े उतारकर सड़कों पर क्यों घूमती है ये

बिस्तर पर जाते ही पति ने बीवी से सेक्स की मांग शुरू कर दी। जिसे पत्नी ने ये कहकर टाल दिया कि उनके कमरे में उनका भांजा भी है और उसके सामने कुछ भी ऐसा करना सही नहीं होगा।
विज्ञापन


बीवी के इनकार करते ही पति का गुस्सा भड़क गया और उसने अपनी बीवी के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी।

मौसम का हाल बताते-बताते उल्टी खा गया एंकर

इतना ही नहीं उसने अपने भांजे को भी ऐसा करने के लिए कहा। अगली सुबह जब महिला ने अपनी आंटी को सारी बात बताई तो दोनों ने पुलिस के पास जाने का फैसला लिया।

पुलिस में शिकायत होने के बाद से ही दोनों फरार हैं लेकिन पुलिस बड़े पैमाने पर उनकी तलाश कर रही है।

जरा इधर भी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें