अगर आप ये सोचते हैं कि केवल हमारा समाज ही पुरुष प्रधान है तो आप गलत हैं।
लागोस में पिछले दिनों एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर सिर्फ इसलिए खौलता पानी डाल दिया क्योंकि उसने उसे खुश करने से मना करदिया था।
क्या है पूरा मामला?
क्रेजी न्यूज के अनुसार, 35 वर्षीय इफोमा ओराका ने अपने 44 वर्षीय पति सैम्युएल ओराका पर उसे खौलते पानी से जलाने का आरोप लगाया है।
इफोमा बुरी तरह जल चुकी है और फिलहाल अस्पताल में है। उसने बताया कि पहले तो उसने उसके ऊपर गर्म पानी डाल दिया और उसके बाद उसे फर्श पर घसीटने लगा।
जिसकी वजह से उसकी त्वचा रगड़ गई और उसे गहरे घाव हो गए।
पति के व्यवहार से थी दुखी
उसने बताया कि भले ही उनकी शादी को 10 साल हो गए हों लेकिन वो इस रिश्ते से खुश नहीं थी। उसने बताया कि उनके बीच अक्सर लड़ाई होती थी।
इतना ही नहीं उसके पति ने उसे शादी के दूसरे दिन ही थप्पड़ मारा था। इतना ही सैम्युएल का अपने बच्चों के प्रति व्यवहार भी अच्छा नहीं था। घटना वाले दिन उसने कहा कि उसे खुश करो लेकिन ऐसा नहीं होने पर उसने इफोमा पर खौलता पानी डाल दिया।