फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चॉकलेट की 110 फीट ट्रेन, खाएं या चलाएं

Fri, 28 Dec 2012 09:38 AM IST
लंदन।
विज्ञापन
विज्ञापन
छुक छुक करती ट्रेन में आपने भी सफर किया होगा। लेकिन क्या कभी आपने चॉकलेट की ट्रेन में सफर किया है। जी हां बेल्जियम के एक चॉकलेट प्रेमी ने चॉकलेट के जरिए दुनिया की सबसे लंबी भाप चालित ट्रेन तैयार कर डाली है। दिखने में यह भाप के इंजन की पुरानी ट्रेन की तरह लगती है। चॉकलेट की इस ट्रेन की लंबाई 110 फुट है जो दुनिया की सबसे लंबी चॉकलेट ट्रेन मानी जा रही है।
विज्ञापन


डेली मेल में छपी खबर के अनुसार देखने पर यह ट्रेन बड़ी की खूबसूरत लगती है। बेल्जियम के चॉकलेट प्रेमी एंड्रू  फारुगिया ने करीब 2755 पाउंड की चॉकलेट की मदद से इस अनोखी ट्रेन का निर्माण किया है। फारुगिया के अनुसार उन्हें चॉकलेट का बहुत शौक है। वो सारे दिन भी चॉकलेट खा सकता है। इसी के चलते उसके दिमाग में आया कि क्यों न इस शौक से कुछ कर दिखाया जाए।

फारुगिया के अनुसार इसे बनाने में करीब 784 घंटे का समय लगा।  इस तरह की ट्रेन पुराने दिनों में चला करती थीं। 110 फुट की इस ट्रेन में भाप चालित इंजन लगा हुआ है। इसका निर्माण हालांकि यूरोप में छाई आर्थिक मंदी के मद्देनजर इसे दुनिया भर में मशहूर बेल्जियम के चॉकलेट उद्योग के प्रमोशन के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


इस ट्रेन को प्रदर्शनी के लिए ब्रूसेल्स स्थित गेर डू मिडि के यूरास्टार ट्रेन प्लेटफार्म पर रखा गया है। गौरतलब है कि बेल्जियम की करीब 300 कंपनियां साल में दो अरब डॉलर मूल्य के बराबर चाकलेट का उत्पादन करती हैं। अब देखना ये है कि फारुगिया की ये ट्रेन कितनी तारीफ बटोरती है। जिस दिन इसकी लोकप्रियता नहीं रहेगा, फारुगिया इसे खाकर भी समाप्त कर सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें