फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को गोद में बिठाया तो जाना पड़ सकता है जेल

Fri, 30 Aug 2013 01:45 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
माना कि सार्वजनिक जगहों पर अश्लील हरकत करने वालों के लिए अपने देश में भी कानून है। लेकिन अगर आप मिस्र जा रहे हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि आपकी गर्लफ्रेंड आपसे दूर ही रहे।
विज्ञापन


वरना आपको भी इन महाशय की तरह जेल में दिन बिताने पड़ सकते हैं। मिस्र में एक इस्लामी राजनेता को गर्लफ्रेंड संग कार में घूमने का दोषी पाकर सजा सुना दी गई है।

क्रेजीन्ययूज 24 के अनुसार, अली वनीस नाम के इस शख्स को इस आरोप के तहत एक साल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा कार्रवाई के दौरान पुलिस की बात नहीं मानने के चलते उसे छह महीने की अतिरिक्त सजा भी काटनी होगी।
विज्ञापन


इतना ही कार में वनीस के साथ मौजूद महिला को भी छह महीने की सजा सुनाई गई है। कायरो में पुलिस मजिस्ट्रेट ने अदालत को बताया कि वनीस उस समय कार खड़ी कर रहा था। उसकी कार में एक लड़की मौजूद थी जोकि वनीस की गोद में बैठी हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पार्किंग के दौरान जब उन लोगों ने लाइसेंस माना मांगा तो वनीस ने उन्हें गाली दी।

एक ओर जहां वनीस इस लड़की को अपनी भांजी बता रहा है वहीं पुलिस का कहना है कि वो झूठ बोल रहा है।

लेकिन सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उसे दोषी मानते हुए एक साल की सजा सुनाई है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें