फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल्टी में पेशाब कर बीवी को नहाने पर करता था मजबूर

Sun, 08 Sep 2013 12:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोई पति इस हद तक कैसे गिर सकता है? कि अपनी ही बीवी को पेशाब से नहाने पर मजबूर करे।
विज्ञापन


सुनकर हैरानी होना लाजमी लेकिन हरारे के इस शख्स पर अपनी बीवी के साथ तरी-तरह के अत्याचार करने का आरोप है। क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार ये शख्स बाल्टी में पेशाब करके अपनी बीवी को उसी से नहाने पर मजबूर करता था।

सेक्स के लिए मजबूर करती थी गर्लफ्रेंड, लड़के ने किया केस

महिला ने हरारे सिविल कोर्ट में अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि उसका पति मुनाशे मुरंगवानी उस पर तरह-तरह के अत्याचार करता था।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि न केवल घर पर बल्कि सार्वजनिक जगहों पर भी वो उसके साथ बदतमीजी करने से चूकता नहीं था। महिला ने बताया कि वो एक कंटेनर में पेशाब करता और उसे उठाकर मेरे चेहरे पर डाल देता था।
विज्ञापन


यहां तक कि जब वो गर्भवती थी तब भी वो ऐसे ही व्यवहार करता था। महिला ने बताया कि उसे एक भी ऐसा दिन याद नहीं है जब उसके पति ने उसके साथ बुरा बर्ताव नहीं किया हो।

वहीं मुनाशे का कहना है कि उसे अपनी बीवी से कोई समस्या नहीं है और वो उसके साथ बहुत खुश है। लेकिन मजिस्ट्रेट ने महिला की सुरक्षा के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें