मर्दों के लिए तो वैसे भी मशहूर है कि बीवियों के आगे आकर उनकी बोलती बंद हो जाती है लेकिन इस शख्स का हाल सुनकर आप दंग रह जाएंगे जिसने 26 साल से अपनी बीवी से बात ही नहीं की है।
पत्नी चाहती है पति करे दूसरों संग सेक्स
ई चाइना सिटीज के अनुसार, शेनजेन टीवी नेटवर्क पर प्रसारित एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीमती झांग शेनजेन की एक फैक्ट्री में काम करती हैं। उनके पति श्रीमान झांग ने उनसे 26 साल से बात नहीं की है। पति की आवाज सुनने के लिए उन्होंने पत्रकारों की मदद ली।
जब पत्रकार झांग के पास पहुंचे तो उन्होंने बताया कि वो साथ नहीं रहते और छुट्टियों पर जब मिलते हैं तो भी खामोश ही रहते हैं। जब पत्रकारों ने झांग से पूछा कि वो अपनी बीवी के आगे मूरत क्यों बने रहते हैं? क्या वो उनसे डरते हैं तो झांग ने कहा कि हां वो अपनी बीवी से थोड़ा डरते हैं।
पति-पत्नी थे भाई-बहन
पत्रकारों ने पाया कि श्रीमती झांग अक्सर गुस्से में ही उनसे बात करती हैं। इतना सुनने के बाद पत्रकारों ने जब कैमरे को श्रीमती झांग की तरफ मोड़ा तो उनके चेहरे पर दुख के भाव थे कि उनकी वजह से उनके पति ने उनसे 26 साल में कभी एक शब्द भी नहीं कहा।