आपने अक्सर सुना होगा कि शराब पीने के बाद इंसान को होश नहीं रहता कि वो क्या कर रहा है, कहां जा रहा और जो कर रहा है वो सही है या गलत।
कुछ ऐसा ही एक वाकया पिछले दिनों हुआ। सोजल्ड विलियम मैकनील के एक शख्स ने उस रात इतनी शराब पी ली थी कि उसे होश ही नहीं रहा कि वो कहां सोने जा रहा है। और वो ब्लैकबर्न में एक पटरी पर सो गया, जहां से खूब ट्रेन गुजरती रहती हैं।
पटरी पर कर रहे थे सेक्स, तभी आ गई ट्रेन
मिरर की खबर के अनुसार, कुछ ही देर बाद एक ट्रेन दनदनाती हुई उसके ऊपर से गुजर गई। हालांकि, ट्रेन के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा लिए थे, लेकिन फिर भी जान लेने के लिए ट्रेन की रफ्तार काफी थी।
ड्राइवर को पक्का यकीन हो गया था कि उसने उस शख्स को रौंद दिया है, लेकिन जब वो वहां लाश खोजने पहुंचा तो उसे वहां कुछ भी नहीं मिला।
खड़े कुत्ते को गिल गया ये अजगर
उसके बाद साथ कंडक्टर की नजर मैकलीन पर पड़ी। जो पटरी पर आराम से चलता हुआ वहां से जा रहा था। उसके हाथ में एक छोटी सी खरोंच जरूर आई थी।
देखें, हैरत में डालने वाली दुनियाभर की 9 तस्वीरें
वैसे उसकी इस हरकत की वजह से ट्रेनें जरूर पांच घंटे की देरी से चलने लगीं थीं और लोगों को खासी तकलीफ उठानी पड़ी। बाद में जब ये मामला अदालत पहुंचा तो जज ने भी मैकलीन को दोषी मानते हुए 12 महीने की सजा सुनाई।