फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, क्या हुआ जब ऊंट को आया गुस्सा

Wed, 26 Dec 2012 12:02 PM IST
बीजिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
आप विश्वास नहीं करेंगे लेकिन यह सच है। सीधे सरल से दिखने वाले ऊंट के काटने से एक आदमी की मौत हो गई। चीन में ऊंट के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मेट्रोडॉटयूकेडॉटको की रिपोर्ट के अनुसार लियोनिंग प्रांत के दालियान में ‘सन’ उपनाम वाले एक व्यक्ति को ऊंट ने काट खाया, जिसके बाद उसे एक अस्पताल के इमरजेंसी में इलाज के लिए ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने के करीब तीन घंटे के  बाद व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूत्र बता रहे है कि सन की किसी हरकत से ऊंट को गुस्सा आ गया और उसने सन के सिर मुंह और पीठ पर कई जगह काट खाया। इससे सन बुरी तरह जख्मी हो गया। हो सकता है कि ऊंट थका हो और मालिक उससे ज्यादा काम लेना चाह रहा हो।

कहते हैं कि यूं तो ऊंट हाथी की तरह शांत और समझदारी से रहता है लेकिन जब ऊंट गुस्से में होता है तब काफी खतरनाक हो जाता है। वह ऐसी स्थित में काट सकता है या पैरों से मार सकता है। चूंकि वह आदमी की तुलना में काफी ऊंचा होता है और इसीलिए आदमी उसका ज्यादा समय तक विरोध नहीं कर पाता और पस्त हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें