एक ओर जहां लोग अपने कामों से मशहूर होते हैं वहीं इस शख्स को उसकी बीमारी ने मशहूर कर दिया था। पिछले साल अपनी अजीबोगरीब बीमारी के चलते मशहूर होने वाले वेसले वॉरेन अब इस दुनिया में नहीं रहे।
चमत्कारः जब मुर्दा डेढ़ घंटे बाद खड़ा हो गया...
मल्टीपल हार्टअटैक (एक लगातार कई हार्टअटैक) की वजह से बीते दिन उनकी मौत हो गई। हालांकि वो अभी सिर्फ 49 साल के ही थे।
क्या थी ये बीमारी?
वॉरेन को एक बेहद अजीबोगरीब बीमारी थी, जिसके चलते उनका अंडकोश काफी बड़ा (139 पाउंड) हो गया था। वो न तो सही से चल पाते थे और न ही बैठ पाते थे। इस बीमारी को मेडिकल की जुबान में लिंफेडेमा कहते हैं।
हैरतअंगेज! एक जिस्म दो सिर, भारत का है ये मामला
लास वेगास में रहने वाले वॉरेन को पिछले दिनों तबियत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें डायबटीज की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान ही उन्हें दो हार्ट अटैक एक साथ पड़े और उनकी मौत हो गई।
कुछ ही दिन पहले हुआ था ऑपरेशन
कुछ दिनों पहले ही डॉक्टरों ने वॉरेन के अंडकोश की सर्जरी की थी और उसके बाद से वो काफी खुश थे। उन्हें घूमने की ये आजादी काफी रास आ रही थी।
225 किलो का सूअर मारा, अब खाएगा साल भर
अंडकोश की बीमारी के साथ ही उनका शारीरिक वजन भी काफी बढ़ गया था। संभवत: यही उनकी मौत की वजह बना। (daily mail)