लंदन के 30 वर्षीय लियोन स्मिथ मंगलवार रात जब सोने गए तो उनके साथ एक अजीब वाकया पेश आया। ‘क्रेजीन्यूज24 डॉट कॉम’ के अनुसार लियोन जब अपने बिस्तर पर सोने के लिए लेटे तो उन्हें गर्दन पर किसी मुलायम चीज के छूने से गुदगुदी का एहसास हुआ।
स्मिथ समझे कि ये उनकी गर्लफ्रेंड सोफी है जो शरारत कर रही है। लेकिन जैसे ही वो पलटे तो उन्होंने देखा कि उनके बिस्तर पर एक लोमड़ी बैठी हुई थी।
समाचार पोर्टल को दिए बयान में स्मिथ ने कहा, “मुझे पहली बार देखकर विश्वास ही नहीं हुआ। वो बिल्कुल आराम से बैठी हुई थी और टकटकी लगाकार मेरी तरफ देख रही थी।”
तनाव और भय के कुछ पल बाद ही वो लोमड़ी स्मिथ के कमरे से भाग निकली। स्मिथ की गर्लफ्रेंड सोफी को जब से बात पता चली उन्हें भी एक बार विश्वास नहीं हुआ, लेकिन वो अब रिस्क नहीं लेना चाहती, लिहाजा जंगली जानवरों से सुरक्षा के उपाय पुख्ता करने पर विचार कर रही हैं।