बचपन में आपने अपने बड़ों को कहते सुना होगा कि इतना मत रो वरना तबियत खराब हो जाएगी लेकिन यहां तो हद ही हो गई। एक शख्स इतना रोया कि उसकी मौत ही हो गई।
क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, जिम्बाब्वे में जोशुआ भेभे अपने घर से सुबह आठ बजे निकला था। उसे एक अंतिम संस्कार में जाना था। अंतिम संस्कार पर पहुंचते ही उसने रोना शुरू कर दिया। वहां मौजूद एक शख्स ने बताया कि जब वो लोग लौटे तो हर कोई एक-दूसरे को सांत्वना दे रहा था लेकिन भेभे खामोश था।
दुल्हन के लिए जरूरी है, नियम से एक घंटे रोना
जब लोगों ने पास जाकर उसे हिलाया तो देखा कि वो मर चुका है। वहां मौजूद सभी लोग डर गए क्योंकि इससे पहले किसी ने भी ऐसा नहीं सुना था कि कोई रोते-रोते मर गया हो।
अंतिम संस्कार की हो चुकी थी तैयारी लेकिन उससे पहले हुए जिंदा
बाद में जब ये मामला पुलिस के पास पहुंचा तो उन्हें भी इस बात पर यकीन नहीं हुआ। असिस्टेंट इंस्पेक्टर सिपिवे ने बताया कि उन्होंने इससे पहले कभी भी ऐसी मौत के बारे में नहीं सुना है।