फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीर बनने के लिए करना था बाप का कत्ल, मर गई मां

Thu, 24 Oct 2013 03:32 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीर बनने की चाहत किसे नहीं होती लेकिन इसके लिए क्या कोई अपनी ही मां का खून कर सकता है...?
विज्ञापन


संभव है आप यकीन न कर पाएं लेकिन नाइजीरिया में एक शख्स ने अफ्रीका का सबसे धनी आदमी बनने के लिए अपनी मां का ही खून कर दिया।

प्रेग्नेंसी की 9 ऐसी तस्वीरें, जो आपने आज तक नहीं देखी होंगी

क्रेजीन्यूज की खबर के अनुसार, इस शख्स खुद ही स्वीकार कर लिया है कि उसने अमीर बनने के अपनी मां का कल कर दिया।

अनाम्बरा स्टेट पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। टोना इनेदो नाम के इस शख्स ने पुलिस को बताया कि वो किसी भी कीमत पर अमीर बनना चाहता था।

जिसके लिए उसने अंधविश्वास का सहारा लिया और धनवान बनने के लिए सात दिन तक एक पागल औरत के साथ रहा।

उसने बताया कि एक पादरी ने उससे कहा था कि अगर उसे अमीर बनना है तो सात दिन तक एक पागल महिला के साथ सोना होगा। इसके अलावा उसे सात दिन तक भूखे-प्यासे रहना होगा।

इसके बाद उसे अपने पिता का कत्ल करना होगा। जिसके बाद वो पागल हो जाएगा। ये सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वो दुनिया का सबसे अमीर शख्स बन जाएगा।

टोना ने बताया कि उसने सारी रस्में पूरी कीं लेकिन जब पिता को मारने की बात आई तो उससे चूक हो गई और उसने धोखे में मां का खून कर डाला।

अपने किए पर पछताते हुए उसने कहा कि उसकी मां उसके लिए सबसे खास थी और उसने उन्हें ही मार डाला।

'जरा इधर भी' की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें