फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के 'ससुराल' में इश्क फरमा रहा था कि...

Wed, 13 Feb 2013 10:38 AM IST
कमालगंज (फर्रुखाबाद)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं कि कुछ चीजें देखभाल कर करनी चाहिए। लेकिन इश्क के मामले में ये बात लागू नहीं होती। इश्क कहां और किससे हो जाए पता नहीं चलता। ऐसी ही इश्क की गलती एक युवक से अपनी बहन की ससुराल में हो गई जिसकी उसे जानलेवा कीमत चुकानी पड़ी।
विज्ञापन


बहन की ससुराल में पंचायत के बावजूद प्रेमालाप से बाज न आने पर बहनोई के चचेरे भाइयों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। वह खेतों में रंगे हाथ बहनोई की चचेरी बहन के साथ पकड़ लिया गया था। लड़की के भाइयों ने अधमरा करने के बाद उसे जिंदा दफनाने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भरती कराया गया है। हमलावर गांव से फरार हैं। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

सौरिख (कन्नौज) क्षेत्र की एक युवती कमालगंज के एक गांव में ब्याही है। उसका भाई ज्ञानसिंह पंजाब में ठेकेदारी करता है। उसका बहनोई की चचेरी बहन से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दो दिन पहले वह अपनी बहन के यहां आया था। सोमवार देर शाम खेतों में उसने अपनी प्रेमिका को भी बुला लिया। भनक लगते ही लड़की के परिजनों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। शोरगुल मचने पर ज्ञान सिंह के बहन-बहनोई भी मौके पर पहुंच गए। झगड़ने पर लड़की के भाइयों ने युवक की बहन और बहनोई को कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद लड़की को घर भेजकर उसके भाई खेत पर बंधक ज्ञान सिंह की पिटाई करने लगे। ईंटों और लाठी-डंडों से उसे अधमरा कर दिया। उसे खेत में ही दफनाने के लिए गड्ढा खोदा जाने लगा। तभी गांव के कुछ लोग मौके पर आ गए। उनमें से किसी ने कह दिया कि ज्ञान सिंह तो मर चुका है। इतना सुनते ही हमलावर गांव से फरार हो गए। झमेले में न पड़ने के लिए अन्य ग्रामीण भी चुपचाप वहां से खिसक लिए।

मंगलवार सुबह किसी तरह ज्ञानसिंह का बहनोई बाहर निकलकर खेतों पर पहुंचा। ज्ञानसिंह वहीं अधमरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से ज्ञानसिंह को लोहिया अस्पताल पहुंचवाया। चिकित्सकों ने देर शाम बताया कि ज्ञानसिंह की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी नन्हेलाल यादव ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। हमलावर घर पर ताला लगाकर सपरिवार फरार हो गए हैं। बताया गया है कि इस मामले में पहले भी पंचायत हो चुकी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें