फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ्, एक बेतुके काम के लिए मनचले ने बुला ली पुलिस

Sat, 27 Apr 2013 04:35 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आप यकीन करेंगे कि सेक्स के उद्दाम पलों में किसी को पुलिस की याद आए और वो पुलिस बुला ले।
विज्ञापन


जी हां, मेनहट्टन में एक आदमी जब घर आई कॉलगर्ल को पेमेंट करने में असमर्थ हुआ तो उसने मदद के लिए पुलिस बुला ली।

हफपोस्ट के मुताबिक मेनहट्टन में पुलिस के पास एक सहायता कॉल आई। पुलिस बताए गए पते पर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति कॉलगर्ल के साथ मौजूद था।

उसने कहा कि वो कॉलगर्ल के साथ संबंध बना चुका है लेकिन कॉलगर्ल को चुकाने के लिए उसके पास पैसे नहीं है। व्यक्ति ने पुलिस से कहा कि वो कॉलगर्ल के पैसे चुका कर उसकी मदद करे।

पुलिसकर्मी व्यक्ति के इस बयान से भौंचक रह गए। व्यक्ति ने कहा कि पैसे न चुकाने पर कॉलगर्ल उस पर हमला कर सकती थी, इसीलिए उसने मदद के लिए पुलिस को बुलाना मुनासिब समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल बेतुकी कॉल करने वाले व्यक्ति के साथ साथ कॉलगर्ल को भी हिरासत में ले लिया गया है। इन दोनों पर वेश्यावृत्ति को महिमामंडित करने फर्जी कॉल करने और सरकारी अधिकारी को परेशान करने के आरोप लगाए गए हैं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें