फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी और सास को जिंदा जलाया क्योंकि...

Sat, 13 Jul 2013 02:53 PM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी के चक्कर में मां को भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। अफ्रीका के जुरू में 59 साल के एक शख्स ने अपनी बीवी से बदला लेने के लिए उसे और अपनी सास को जिंदा जला दिया।
विज्ञापन


अफ्रीकन सीयर डॉट कॉम के अनुसार, इस शख्स का आरोप है कि उसकी बीवी को एचआईवी था और साथ रहने की वजह से अब वो भी एचआईवी पीड़ित हो गया। मुहामादी बशीरा पर अपनी ही पत्नी और सास को जिंदा जलाकर मार देने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, बशीरा को शक था कि उसकी बीवी एचआईवी संक्रमित है और उसकी वजह से ही उसे भ एचआईवी हो गया है। इसके चलते मियां-बीवी में काफी कहा-सुनी हुई।
विज्ञापन


दामाद करता है सास से शादी

बशीरा अपनी सास के घर के पास ही रहता था और ये जमीन भी उसकी सास की ही थी। बेटी पर जुल्म होता देख बशीरा की सास ने उसे वहां से निकल जाने का आदेश सुना दिया। ये बात उसे बिल्कुल पसंद नहीं आई और अगली सुबह ही उसने अपनी सास की झोपड़ी में आग लगा दी और वहां से फरार हो गया।

दुर्भाग्य की बात ये थी कि बशीरा की बीवी भी उस समय अपनी मां की झोपड़ी में ही थी। हालांकि आस-पास के लोगों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन मां और बेटी दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें