फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा! नकली जननांग होते हुए भी पैदा किया बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
20 साल के माइक मूर की कहानी औरों की आम जिंदगी से बिल्कुल अलग थी। ऐसा इसलिए क्योंकि बचपन में ही हुए एक ऑपरेशन में उन्हें अपने जननांग आंशिक रूप से गंवाने पड़े थे।
विज्ञापन


सात साल की नन्हीं उम्र में हुए इस ऑपरेशन ने माइक को बचपन से ही तनाव का शिकार बना दिया। उसने अपना आत्म विश्वास भी खो दिया था।

अपने जननांग को वापस पाने के लिए माइक ने बड़े होने तक कोई आस नहीं छोड़ी। उसने कई बार अपने आंशिक जननांग को पूरी तरह से विकसित करने के लिए ऑपरेशन कराना चाहा।

छोड़ दिया पत्नी ने

साल 2007 में माइक की पत्नी ने माइक को इसलिए छोड़ दिया क्योंक‌ि माइक अपनी पत्नी को बच्चा देने में असमर्थ था।

फिर माइक ने पिछले साल हीथर नाम की लड़की से दोबारा शादी की। साथ ही साथ उसने अपने जननांग को पूरी तरह से ऑपरेशन की मदद से विकसित कराने की कोशिशें जारी रखी।

ऑपरेशन के लिए उसकी चौथी कोशिश में वो सफल रहा। ऑपरेशन के बाद माइक के स्पर्म से आर्टिफिशियेल इनसेमिनेशन टेक्निक से हीथर को गर्भवती बना दिया गया।
विज्ञापन

पैदा हुआ सुपर मैन

ऑपरेशन के बाद माइक के जननांग अब पूरी तरह से वि‌कसित किए जा चुके हैं। लेकिन उन्हें प्राकृतिक नहीं कहा जा सकता।

हाल- फिलहाल माइक अपने छह महीने के बच्चे मेफिस से बहुत खुशी हैं। मेफिस को वो अपना सुपरमैन कहते हैं।

उनके मुताबिक उनकी जो हालत थी उसे देखकर उन्होंने कभी भी बाप बनने का सपना देखना छोड़ दिया था। लेकिन अब सुपर मैन को पाकर वो काफी खुश हैं।

हैरतअंगेज! बिना ऊंट के ही ऊंटनी ने दिया बच्चा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें