फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतलून में चुराकर ले जा रहा था मछली, पर पकड़ा गया

Sun, 01 Sep 2013 07:34 AM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्करों के दिमाग के बारे में आप क्या कहेंगे? कभी तो कोई सूटकेस में दो लाख कछुए छिपाकर ले जाता है तो कभी कोई कछुए को बर्गर बनाकर ले जाता है। पर क्या आपने कभी ये सुना है कि कोई जिंदा मछली लेकर जा रहा हो?
विज्ञापन


हैरत में पड़ गए न? पर ये सच है। घटना न्यूजीलैंड की है। वियतनाम के रहने वाले एक शख्स पर पतलून में सात जिंदा मछली लेकर जाने का आरोप लगा है।

हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, चेकिंग के दौरान इस शख्स की पतलून से पानी टपकता देखकर सुरक्षकर्मी को शक हुआ। जब उन्होंने उसकी जेब में हाथ डाला, तो सात जिंदा मछलियां मिलीं।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के बायोसिक्योरिटी एक्ट के तहत इस शख्स पर मोटा जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें