फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार भरी नोंक झोंक में क्या कर बैठा प्रेमी

Wed, 23 Jan 2013 10:02 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं कि प्यार में नोंक झोंक तो होती ही रहती है। लेकिन दो प्रेमियों के बीच की ये प्यार भरी नोंकझोंक इतनी बढ़ गई कि प्रेमिका को अपना अंगूठा कुर्बान करना पड़ा।
विज्ञापन


मामला फ्लोरिडा का है जहां पाम बे के एक प्रेमी जोड़े के बीच डेट के दौरान नोंक झोंक हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि प्रेमी गुस्से में अपनी महबूबा का अंगूठा काट कर चबा गया। अपनी प्रेमिका का अंगूठा चबाने वाले प्रेमी का नाम रिचर्डो डेविस है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रिचर्डो डेविस और उसकी प्रेमिका के बीच झगड़ा कार के भीतर हुआ। यहां दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और प्रेमिका ने डेविस को धक्का दे दिया। इससे गुस्साए डेविस ने प्रेमिका का अंगूठा चबा लिया। पुलिस ने डेविस को हिंसा के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और प्रेमिका को अस्पताल में भरती कराया गया है। डॉक्टरों को अंगूठा तो मिल गया लेकिन वो इसे लड़की के हाथ से जोड़ नहीं पाए।
विज्ञापन


वेशडॉटकॉंम के अनुसार डेविस के गुस्से का शिकार बनी लड़की ने बताया कि एकाएक गुस्से से भरे डेविस ने उसका अंगूठा मुंह में लेकर काट लिया। वो दर्द से चिल्ला उठी लेकिन डेविस पर असर नहीं हुआ और उसने अपने दांतों से अंगूठा काट डाला। तुरंत बाद डेविस ने अंगूठा मुंह से बाहर थूक दिया। लड़की घटना के बाद से डरी हुई है और उसका कहना है कि डेविस को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें