शादी हुए अभी कुछ दिन ही बीते थे और पति ने उसे किसी और के साथ सोने को कह दिया और 'ये' कोई और नहीं बल्कि एक सांप था।
52 साल के मोफत नकोमो ने 29 साल की पत्नी सेकोलिहल नयोनी के बिस्तर पर सांप छोड़ दिया और कहा कि उसे उसी के साथ सोना पड़ेगा। सेकोलिहल ने जब सांप के साथ सोने से मना किया तो नकोमो उसे बुरी तरह पीटने लगा।
हांलांकि दोनों की शादी हुए अभी महज एक महीना ही बीता है और उस रात से पहले तक दोनों के बीच सब कुछ बेहद सामान्य था।
माई जिम्बाब्वे डॉट कॉम की खबर के अनुसार, उस रात नकोमो ने सेकोलिहल से कहा कि वो आज उसके साथ नहीं सोएगा। बीवी ने उससे इसका कारण जानने की भी कोशिश की लेकिन नकोमो टाल गया और बस इतना ही कहा कि वो जल्दी ही इसका कारण जान जाएगी।
सकुचाई सेकोलिहल ने भी दोबारा पूछना सही नहीं समझा और चुपचाप सोने चली गई। कुछ देर बाद उसे लगा कि उसके बिस्तर पर कोई है, फिर उसे अपने ऊपर किसी ठंडी चीज के होने का एहसास हुआ।
सांप पर भारी नाजुक सी जान
उसे लगा कि वो कोई सपना देख रही है और ऐसा सोचकर वो दोबारा नींद की आगोश में चली गई। लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी ये सोच बदल गई। उसने देखा कि उसके बिस्तर पर एक विशालकाय सांप रेंग रहा है।
सेकोलिहल दौड़ते हुए अपने पति के पास पहुंची और उसे सारी बात बताई। सेकोलिहल को आश्चर्य तब हुआ जब नकोमो ने इस बात को बहुत ही हल्के में लिया।
इतना ही नहीं उसने सेकोलिहल को तुरंत अपने बिस्तर पर लौट जाने को कहा और बोला कि उसे सां के साथ सोना ही पड़ेगा क्योंकि उनकी संपत्ति इसी सांप की वजह से है। जब वो नहीं मानीं तो नकोमो उसे पीटने लगा।
किसी तरह सेकोलिहल ने रात बितायी और अगली ही सुबह उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। नकोमो को गिरफ्तार कर लिया गया है।