फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कयामत से बचने के लिए काट दिया पिता का गुप्तांग

Tue, 26 Mar 2013 05:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कयामत के दिन को खौफ लोगों के मन में कुछ यों बैठ गया है कि मलेशिया में एक युवक ने इससे बचने के लिए चाकू से अपने पिता का गुप्तांग काट दिया।
विज्ञापन


उसके मन में पैठा डर तब भी खत्म न हुआ तो उसने अपना गुप्तांग भी काट लिया।

पुलिस का मानना है कि युवक किसी झूठे धार्मिक विश्वास से प्रभावित था। उसे इसकी जानकारी इंटरनेट से मिली थी। ये वारदात रविवार की रात हुई।

हालांकि वारदात की खबर लगते ही उन दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उनके लिंगों को दोबारा जोड़ दिया। पिता कि हालत अब भी नाजुक बनी हुइ है, जबकि युवक की हालत स्थिर है।
विज्ञापन


मलेशिया के स्टेट क्रिमिनल डिपार्टमेंट के चीफ एसिस्टेंट कमीश्नर, के मनोहरन ने बताया कि युवक बैंकॉक में एक मैकेनिक है।

स्टार ऑन लाइन के अनुसार, रविवार को वह अपने माता-पिता को कयामत के दिन के बारे में बताने के लिए आया था। वह किसी धार्मिक विश्वास से प्रभावित था और टोटके का प्रयोग कर वह इससे बचना चाहता था।
विज्ञापन


उसने पिता के ही घर अपने बच्चों को भी बुला लिया था। वहीं पर उसने पिता के शरीर में एक आत्मा को प्रवेश कराने के लिए उनके गुप्तांग काट दिए।

युवक चाहता था कि पिता की चीख निकले क्योंकि बिना उनके चीखे आत्मा शरीर में प्रवेश नहीं कर सकती थी।

युवक ने अपने साले के साथ भी ये हरकत करने की कोशिश की लेकिन वो बच निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें