पॉप स्टार मेडोना जो ना करे वो कम है। अपने एमडीएनए टूर के दौरान मेडोना ने पाकिस्तान में कट्टरपंथियों के हमले का शिकार हुई मलाला को सपोर्ट करना चाहा और स्टेज पर ही कपड़े उतार दिए। मलाला के समर्थन के लिए स्टेज पर कपड़े उतार कर अश्लील हरकतें करना मेडोना को सही लगा हो लेकिन पाकिस्तान में इस शो के खिलाफ भयंकर रोष पैदा हो गया है।
लॉस एंजलिस के स्टेपल्स सेंटर में मेडोना ने स्टेज पर ही आपत्तिजनक हरकतें शुरू कर दी। पहले उसने कहा कि ये गाना मलाला को समर्पित है, फिर इसके बाद उसने 'ह्यूमन नेचर' सांग शुरू कर दिया। उसने कहा कि मलाला पर हुए हमले से वो बेहद गमगीन है और उसे समर्थन करना चाहती है। लेकिन जब मेडोना ने देखा कि दर्शकों से कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा है तो मेडोना ने अपने कपड़ों को उतारना शुरू कर दिया।
ये कैसा सपोर्ट
गाते समय मेडोना के हाथ उनके अंर्तवस्त्रों से नीचे पहुंचने लगे और दर्शक हूटिंग करने लगे। मेडोना यहीं पर नहीं रुकी। अपने कपड़े नीचे खींचते हुए मेडोना चिल्ला रही थी कि वो मलाला के लिए 'सपोर्ट शो' कर रही हैं। दरअसल स्टेज परफार्मेंस शुरू होने पर ही मेडोना ने अपने फैन्स से कहा था कि वो कुछ सीरियस बात करना चाहती हैं। लेकिन मलाला को सपोर्ट के नाम पर मेडोना ऐसी हरकत करेगी, दर्शकों को भी ये अंदाजा नहीं था।
स्टेज पर कपड़े उतारते हुए मेडोना चिल्ला रही थी - सपोर्ट एजुकेशन। दर्शक चीख रहे थे और आयोजक हैरान परेशान। लेकिन मेडोना को इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता। अपने कपड़े उतारते और निजी अंगों पर हाथ फेरते हुए मेडोना चीखती जा रही थी कि मलाला पर हुए हमले ने उन्हें भीतर, भीतर तक... छुआ है। वो चीखते हुए अपना बैक दर्शकों को दिखा रही थी, उनके बैक पर लिखा था 'मलाला'। मेडोना ने अपने गाने के दौरान कई बार दर्शकों को चीखकर कहा कि आप भी ऐसे ही सपोर्ट करो।
पाकिस्तान की नजर में सपोर्ट नहीं अपमान
उधर मेडोना के इस सपोर्ट पर पाकिस्तान में बवाल मच गया है। लोगों का कहना है कि ये मलाला के समर्थन नहीं बल्कि सस्ती लोकप्रियता पाने का भद्दा तरीका है। इस तरह के आयोजनों का विरोध होना चाहिए। दूसरी तरफ ट्विटर पर भी मेडोना के खिलाफ बयानों की बाढ़ आ गई है। लोग कह रहे हैं कि ये मलाला का समर्थन नहीं बल्कि अपमान है। ट्वीट किए जा रहे हैं कि मलाला को चैन से ठीक होने दो, उसके नाम का गलत इस्तेमाल न करो।