फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी दोस्ती आपने आज तक न तो देखी होगी और न की होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्तों के लिए मशहूर है कि वो इंसानों के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं, लेकिन उनकी आपस की दोस्ती भी बेमिसाल होती है। अब इस कुत्ते को ही ले लीजिए, जो रातभर अपने दोस्त के लाश की हिफाजत करता रहा।
विज्ञापन

ये कहानी है चीन की

पश्चिमी उत्तरी चीन के तिनचुआन प्रांत में एक कुत्ता रातभर अपने दोस्त ‌की लाश के पास बैठा रहा। दरअसल, उसके दोस्त को एक कार ने कुचल दिया था। जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी।

देखने वालों की मानें तो ये कुत्ता उसी लाश के पास बैठा रहा जबकि बाहर का तापमान शून्य से करीब 13 डिग्री सेल्सियस कम था।

घटना ने खींचा औरों का ध्यान

स्‍थानीय लोगों ने जब इस कुत्ते पर ध्यान दिया, तो उन्होंने भी मानवीयता का परिचय देते हुए वहां एक स्टूल रख दिया।

ये सड़क काफी भीड़-भाड़ वाली है। जिसमें वाहनों की तादात काफी ज्यादा है। स्टूल रखने के पीछे एकमात्र उद्देश्य ये था कि कोई तेज रफ्तार कार उन्हें कुचल न दे।
विज्ञापन

कराया गया अंतिम संस्कार

इस बेहद व्यस्त सड़क पर कई रेस्टोरेंट हैं। जहां के लोगों ने भी इस बेहद करुण दृश्य को देखा और सहानुभूति दिखाते हुए मृत कुत्ते का पूरी विधि से अंतिम संस्कार किया।

डेली मेल की ख्‍ाबर के अनुसार, इन लोगों ने कुत्ते को एक पेड़ के नीचे दफना दिया लेकिन दिलचस्प बात ये रही कि लाश को उठाने से लेकर दफनाने तक ये कुत्ता भी उनके साथ ही रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें