नासा हमेशा ही इस बात पर नजर रखता है कि पृथ्वी के अलावा कौन सी ऐसी जगहें हैं जहां पर जीवन संभव हो सकता है।
इस मामले में मंगल ग्रह का नाम सबसे आगे आता है। वहां मिले बर्फ के हिस्से इस बात का संकेत देते हैं कि वहां पानी है।
अब एक नए खुलासे ने लोगों को इस बात पर और भी यकीन करने का मौका दिया है कि वहां कुछ तो है जिससे जीवन संभव है।