फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्चर्यजनक! क्या कभी देखा है ऐसा नींबू!

Wed, 05 Jun 2013 09:23 AM IST
राजीव कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे करिश्मा ही कहेंगे कि अब नींबू के अंदर भी नींबू निकल रहा है। उत्तरप्रदेश के बिजनौर के चांदपुर में गांव स्याऊ निवासी कैलाश चंद्र जूनियर हाईस्कूल गदनपुरा में मुख्य अध्यापक हैं।
विज्ञापन


इन्हें फल-फूलों के पौधे लगाने का बहुत शौक है। इसी शौक में उन्होंने करीब आठ वर्ष पूर्व घर के आंगन में नींबू का पौधा लगाया था, जिस पर प्रतिवर्ष भारी मात्रा में नींबू आते हैं। नींबू में इतना रस होता है कि वह रस के दबाव से फट जाते हैं।

इसी तरह इस बार पेड़ पर ऐसा नींबू आया जो देखने में बड़ा विचित्र है। नींबू के अंदर एक छोटा नींबू और पनप रहा है। अंदर के नींबू के बढ़ने से बाहर का नींबू चटक गया, जिससे अंदर का नींबू साफ दिखाई दे रहा है। इस नींबू को लेकर गांव में काफी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें