वो कहानी तो आपने भी सुनी होगी जिसमें बिल्ली शेर को सब कुछ सिखा देती है लेकिन पेड़ पर चढ़ना नहीं।
पेड़ पर चढ़ाई न सिखाकर बिल्ली का बस इतना सा मतलब रहता है कि वो मुश्किल के पलों में जब शेर से अपनी जान बचा रही हो तो पेड़ पर चढ़ सके। ये वो सिर्फ एक ऐसी जगह है शेरों का आना नामुमकिन है।
लेकिन कहानी सुनकर हमारा बनी ये सोच कि शेर पेड़ पर नहीं चढ़ सकते, अब कुछ इससे अलग देखकर बदल जाएगी।
चढ़ते भी हैं और सोते भी
केन्या के जंगलों में जब धूप अपने पूरे शबाब पर रहती है तो पूरे जंगल में अजीब सा सन्नाटा पसरा रहता है।
केन्या का मसाई मारा नेशनल पार्क पूरी दुनिया में एक ऐसा पार्क है जहां पर शेर पेड़ पर सोते हैं।
बड़े और ऊंचे पेड़ जिनमें खूब छाया हो और वो आस-पास के क्षेत्र से शांत हो, ऐसे पेड़ को शेर सोने के लिए चुनते हैं।
मिला परफेक्ट शॉट
मार्क ब्रिजर नाम के 45 साल के फोटोग्राफर को जब इस जंगल के शेरों की ये खासियत पता चली तब वो इस अपने कैमरे में कैद करने जा पहुंचे।
रोज सुबह छह बजे उठकर वो शेरों को सोते हुए शूट करना चाहते थे। कई दिनों तक इस शॉट के इंतजार में वो जंगल में ही ठहरे।
एक दिन उन्हें शेरनियां पेड़ों पर चढ़ते हुए और राहत भरी नींद लेते हुए दिखे। मौके का फायदा उठाते हुए मार्क ने वो सभी तस्वीरें खींच ली।
था दस घंटों का इंतजार
मार्क का कहना है कि अच्छे शॉट्स बनाने के लिए वो लगातार दस घंटों तक पेड़ के पास बने हुए थे। उन्होंने शेर को पेड़ पर चढ़ते, सोते और फिर उतरते भी देखा और उन्हें खींचा।
जब मार्क ने अपनी इन तस्वीरों को एक फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भेजा तो उन्हें फर्स्ट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
हे भगवान! चैरिटी जुटाने के लिए बिकनी पहन बाहर आई वो
जब कुत्ते को गवाह के तौर पर कोर्ट में किया पेश और...