फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना- प्रियंका में जंग, कौन सबसे हॉट पटाखा

Mon, 12 Nov 2012 11:03 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
हर बार कोई न कोई बॉलीवुड एक्टर पटाखों पर छाया रहता है, लेकिन इस बार बाजी मारी है करीना कपूर नेए जो पटाखों में सबसे ज्यादा चर्चा में हैं और सबसे ज्यादा बिक रही हैं। खरीददारों में करीना कपूर पटाखा लेने का क्रेज ज्यादा नजर आ रहा है। करीना कपूर की फोटो लगे विशेष पटाखें 500 से 1500 रुपये के मध्य मिल रहे हैं।
विज्ञापन


करीना के लिए सभी क्रेजी
इस बार जहां लोग इको- फ्रेंली दीवाली मनाने की सोच रहे हैं वहीं बाजार में हॉट पटाखा करीना की धूम है। वैसे तो इस बार दीवाली के बाजार में प्रियंका चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा, दीपिका पादुकोण, असिन और ऐश्वर्य राय के पटाखे भी मिल रहे हैं। पर लोगों के बीच में सबसे ज्यादा करीना कपूर के पटाखे खरीदने की डिमांड हैं। पटाखे कारोबारियों का कहना है कि करीना की पैकेजिंग और पोस्टर वाले पटाखों को खरीदने में लोग सबसे ज्यादा रूचि दिखा रहे हैं। यहां तक कि इसके चलते हॉलीवुड अभिनेत्री ऐंजलीना जोली के पटाखों की तरफ  कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

जोधा अकबर वाले अवतार में ऐश्वर्य राय बच्चन पटाखे के कवर पर काफी छाई है। पटाखे के कुछ डिब्बों पर हेमा मालिनी को ड्रीम गर्ल के रूप में देखा गया है। बम-पटाखों के कवर पर रितिक रोशन और प्रीति जिंटा की जोड़ी भी है। मल्टी कलर वाले पटाखों पर रंगीला गर्ल काफी लोकप्रिय है। सिलेब्रिटी वाले पटाखे 500 से 1000 रुपये तक की कीमत पर मिल रहे हैं। बाजार में पटाखों के रेट भी स्टार्स के रेट जैसे ही हैं। बॉलीवुड में उनकी रेटिंग को ध्यान में रखते हुए पटाखों की कीमत तय की गई है। वैसे करीना के पटाखों को यंगस्टर्स सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें