यूं तो आपने फिल्मों में हीरो को खतरनाक स्टंट करते देखा होगा। लेकिन 'जंपी द स्टंटमैन' के आगे ये स्टंट कुछ भी नहीं। हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलियन बार्डर प्रजाति के कुत्ते 'जंपी' की। ये कुत्ता 20 से ज्यादा खतरनाक और रोमांचक स्टंट करता है।
आइए आप भी देखिए जंपी द स्टंटमैन के रोमांचक करतब
याद कीजिए जंपी वही कुत्ता है जो ऑस्कर विजेता फिल्म 'द आर्टिस्ट' में अपने अभिनय के जलवे बिखेर चुका है। जंपी के मालिक ओमर वोन मुलर ने जंपी को प्रशिक्षित किया है। उनका कहना है कि जानवर के साथ आत्मीयता रखकर और समय बिताकर उसे ट्रेनिंग दी जा सकती है और जंपी इसका उदाहरण है।
ओमर ने जंपी के अदभुत कारनामों का वीडियो बनाकर जब यू ट्यूब पर अपलोड किया तो उन्हें इस पर ज्यादा रिस्पांस की उम्मीद नहीं थी लेकिन अच्छे खासे रिस्पांस ने ओमर को उत्साहित कर दिया है।