फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बंदरों को देखकर बैठे-बैठे ठिठुरने लगेंगे आप

Mon, 06 Jan 2014 05:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड के दिनों में गर्म पानी से नहाना आम बात है। पर क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां के बंदर भी गर्म पानी से नहाते हैं।
विज्ञापन


आपको ये सुनने में अजीब जरूर लग रहा होगा लेकिन जापान के स्नो मंकी यानि जापानी मकाक्यूज गर्म पानी से नहाते हैं।

इन बंदरों ने गर्म पानी के छींटे मारकर नहाने की कला 50 साल पूर्व इंसानों से ही सीखी है। जापान में इन बंदरों के लिए एक ऐसा पार्क बनाया गया है जहां गर्म पानी है। यहां करीब दो सौ मकाक्यूज रहते हैं। जो यहां के पानी में नहाते हैं और उससे कहीं अधिक वो इसका इस्तेमाल नहाने के लिए करते हैं।

गर्म रखने का है तरीका

डेली मेल की खबर के अनुसार, ठंड के मौसम अच्छे-अच्छों को नहाने के नाम से डर लगने लगता है लेकिन इस नन्हे बंदर को देखिए, जो पानी से बाहर आने का नाम ही नहीं ले रहा।

इन बंदरों को पानी में देखकर आप अगर ये सोच रहे हैं कि ये नहा रहे हैं तो हम आपको बता दें कि ये खुद को गर्म रखने का एक नायाब तरीका है। ऐसे में मौसम में जबकि चारों ओर बर्फ ही बर्फ हो जाती है ये बंदर इस गर्म पानी में नहाकर खुद को राहत पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

जापान में है ये खास व्यवस्‍था

जापान में जिगोकुदानी सेन-कोएन मंकी पार्क में गर्म पानी का सोता है, जो करीब 200 बंदरों का घर है।

एक ओर जहां शून्य से 15 डिग्री नीचे के तापमान में इन बंदरों को ठंड से जूझना पड़ता  है वहीं ये बर्फ के गोले बनाकर इसका भरपूर मजा भी लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें