अगर आप दुबले पतले हैं और सलमान आमिर की तरह माचो दिखना चाहते हैं तो मर्दो की ब्रा यानी फिजिट प्लेट आपके लिए कारगर साबित होगी।
जापान की एक कंपनी ने मर्दों के लिए ब्रा जैसे 'फिजिक प्लेट' बनाए हैं। दावा किया जा रहा है कि ये फिजिक प्लेट उन्हें गजनी का आमिर खान सरीखा 'माचो' बना देगी।
ई चाइना सिटीज की खबर के अनुसार, ये नकली फिजिक प्लेट उन लोगों के लिए खासतौर पर बनाई गई है, जिन्हें जिम जाना या फिर एक्सरसाइज बिल्कुल भी नापसंद है।
ये नकली भले हों लेकिन इन्हें पहनने के बाद जब आप कपड़े पहनेंगे तो किसी हीरो सरीखे ही नजर आएंगे। इस नकली प्लेट में चौड़े सीने से लेकर ऐब्स तक हैं जो हर मर्द की पसंद होते हैं।
अगर कुछ ज्यादा चाहिए तो जापान की ये कंपनी उसके लिए भी तैयार है। कंपनी ने सिलिकॉन भरे अंडरगार्मेंट भी बनाए हैं, जिन्हें पहनने के बाद कोई भी पतला-दुबला मर्द 'माचो' बन सकता है।
अच्छी बात ये है कि इन प्लेट्स का रंग हूबहू त्वचा के रंग जैसा ही है। ऐसे में इसे पहनने पर कोई विशेष अंतर पता नहीं चलता है और न तो ये नकली लगता है। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि ये काफी हल्के हैं, जिस वजह से इन्हें पहनना कोई मुश्किल काम नहीं है।
इस प्लेट की कीमत जहां 958 रुपए है वहीं सिलिकॉन भरे इन अंडरगार्मेंट्स की कीमत 43 हजार रुपये के करीब है।