फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनके जज्बे को सलाम, बना ही लिया रिकार्ड

Sat, 29 Dec 2012 10:33 AM IST
टोक्यो।
विज्ञापन
विज्ञापन
चर्चा में रहने के लिए लोग तरह तरह के कारनामे करते हैं लेकिन जापान के एक व्यक्ति की उम्र ही उसके लिए वो कारनामा बन गई जिसके चलते उसने विश्व रिकार्ड बना लिया। जी हां, जापान के 115 वर्षीय जीरोएमोन किमुरा को आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रूप में मान्यता प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन


क्योदो समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने जीरोएमोन किमुरा के हाल ही में बीमार पड़ जाने के कारण उन्हें सर्टिफिकेट देना टाल दिया था। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन उनकी सेहत में सुधार है।

उनसे पहले यह खिताब अमेरिकी महिला दीना मैनफ्रेदिनी के नाम था, जिनका इस महीने की शुरुआत में निधन हो गया। 19 अप्रैल, 1897 में जन्मे जीरोएमोन किमुरा पहले एक डाक कर्मचारी थे। बाद में उन्होंने 90 साल की उम्र तक किसान के रूप में काम किया।
विज्ञापन


क्या बटुली देवी हैं सबसे उम्र दराज?
दूसरी तरफ भारत के झारखंड राज्य में कथित तौर पर 125 साल की बताई जा रही बटुली देवी को दुनिया की सबसे उम्र दराज महिला बताया जा रहा है। बटुली देवी के बच्चों की उम्र 105 साल से ज्यादा है और ऐसे में गांव वाले कह रहे हैं कि बटुली 125 साल की हैं। खास बात ये है कि बटुली के मुंह के सभी दांत सही सलामत हैं और बटुली देवी को कोई बीमारी भी नहीं है। लेकिन चूंकि आधिकारिक तौर पर बताने के लिए बटुली देवी की उम्र संबंधी कोई सबूत नहीं है इसलिए बटुली को सबसे उम्र दराज घोषित नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें