बान की मून, बराक ओबामा और गेल के बाद ये महाशय भी गंगनम स्टाइल के दीवाने हैं और इनकी इस अदा की दुनिया कायल।
नीदरलैंड के एपेनह्युल चिड़ियाघर में गेरहार्ड नाम का गोरिल्ला सबकी उत्सुकता का केंद्र बना हुआ है। अब इसे इत्तेफाक कहिए या और कुछ, ये श्रीमान हूबहू गंगनम स्टाइल में थिरकते हैं।
ये साई के ही अंदाज में से हाथ ऊपर करता है, मटकता है और थिरकता है।
देखें तस्वीरें:
-गेरहार्ड अपनी अदा से चिड़ियाघर आने वाले हर दर्शक का चहेता बन गया है।
-शायद परफेक्शन इसी को कहते हैं...हू-ब-हू साई स्टेप
-गेरहार्ड कैमरा फ्रैंडली है। कैमरा देखते ही वो आंखों से आंखें मिलाकर थिरकना शुरू कर देता है।
-सिर्फ नाचने तक ही नहीं...गेरहार्ड चलता भी साई की ही तरह है।