मैक्सिको का गुड़ियों का देश अपने आप में जितना डरावना है उतनी ही रोमांचक इसके बनने की कहानी है। गुड़ियों के इस देश में आपका स्वागत गंदी और भद्दी शक्ल वाली गुड़िया करती हैं।
प्राचीन मैक्सिको के पास स्थित आइलैंड ऑफ डॉल्स के बनने की कहानी काफी दिलचस्प है। इसके बनने के गवाह रह चुके डॉन जूलियन ने बताया कि कई साल पहले एक दुर्घटना घटी थी, जिसमें नहर में गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई थी।
उसके बाद से जूलियन को अक्स्र उस बच्ची का साया नजर आता था। अब इसे डर कहें या कुछ और जूलियन ने उसी दिन से गुड़िया जमा करनीं शुरू कर दी। उन्हें जहां से भी कोई गुड़िया मिलती वो उसे यहां-वहां टांग देते। हालांकि उन्हें कई बार रोकने की कोशिश की गई लेकिन वो 25 साल लगातार गुड़िया जमा करते रहे।
कुछ साल पहले ही जूलियन की मौत हो गई, लेकिन प्राचीन मैक्सिको का ये आइसलैंड अब गुड़ियों का देश बन चुका है। यहां तक कि जो लोग बाहर से जहां घूमने आते हैं वो भ यहां गुड़िया लेकर आते हैं।
एक झलक:
ये है गुड़ियों का दे, जहां इन गुड़ियों को देखकर बचपन की नहीं बल्कि भूतहा फिल्म के स्टेज की याद आती है।