कूची से किसी कागज को खूबसूरत पेंटिंग बनते तो आपने कई दफा देखा होगा, लेकिन ऐसी पेंटिंग आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। खासियत ये है कि इस पेंटिंग को देखकर आप ये सोच भी नहीं सकते कि ये फोटो नहीं बल्कि पेंटिंग है।
CUTIE PIE: दुनिया के 20 सबसे खूबसूरत बच्चे देखे?
डेली मेल की खबर के अनुसार, ये पेंटिंग आम पेंटिंग से बिल्कुल अलग है क्योंकि ये कैनवास पर नहीं बल्कि आईपैड पर बनाई गई है।
उल्टी गंगाः सांप को मारने के लिए चूहों को बनाया हथियार
ब्रिटेन के आईपैड कलाकार ने इन तस्वीरों को बनाया है। इस पहली तस्वीर को देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कितनी बेहतरीन हैं। हॉलीवुड के महानायक मोर्गन फ्रीमैन की इस तस्वीर को ही देखिए, क्या आप बता सकते हैं कि फोटो कौन सी है और पेंटिंग कौन सी?
हालांकि इस पर यकीन करना मुश्किल है और इसीलिए आईपैड आर्टिस्ट 26 वर्षीय काइल लैंबर्ट ने अपनी इस फिंगरआर्ट को यू-ट्यूब पर शेयर भी किया है। जिसे अब तक करीब 40 लाख लोग देख चुके हैं।
आपको बता दें कि इस तस्वीर में दाएं ओर जो मोर्गन आपको नजर आ रहे हैं वो एक फोटो है। जिसे स्कॉट ग्रीस ने अपने कैमरे से लिया है और बाईं तरफ काइल की पेंटिंग है, जिसे उन्होंने आईपैड पर 2 लाख 85 हजार बार उंगलियों के टच से बनाया है।
हैरतअंगेज! पैर कब्र में हैं और चेहरे पर बाप बनने की खुशी
आपको बता दें कि मोर्गन आईपैड की एक एप्लीकेशन प्रोक्रीएट के माध्यम से ये तस्वीरें बनाई हैं।
बियोंसे की ये तस्वीर देखिए। जिसे काइल ने 2010 में बनाया था। साथ ही रेहाना की ये तस्वीर भी फिंगर आर्ट का जबरदस्त नमूना है।
इसके अलावा काइल ने कई सितारों की बेजोड़ तस्वीरें बना रखी हैं। जो इंटरनेट काफी सराही भी गई हैं। डेविड बेकहम और जेनिफर एनिस्टन की ये तस्वीर भी आपको काफी प्रभावित करेगी।