फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अपनी ही बनाई 'सुरंग' में फंस गया कैदी

Fri, 07 Dec 2012 11:57 AM IST
इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना योजना के काम करने का नतीजा वही होता है जो ब्राजील के एक कैदी के साथ हुआ। ब्राजील में जेल में बंद एक कैदी ने फरार होने के लिए सुरंग तो बना ली लेकिन फरार नहीं हो पाया। दरअसल कैदी का शरीर सुरंग के हिसाब से बड़ा निकला और भागने के चक्कर में कैदी अपनी ही बनाई सुरंग में आधा फंस गया। बुरी तरह फंसे कैदी ने जब मदद की गुहार लगाई तब जाकर जेल अधिकारी हरकत में आए और फायर ब्रिगेड दल की मदद से कैदी को सुरंग से बाहर निकाला।
विज्ञापन


ब्राजील के गोइयानिया प्रांत में जेल में बंद एक कैदी ने अपने साथी के साथ मिलकर जेल से फरार होने के लिए सुरंग बनाई। इन्होंने जेल की दीवार के बीच में एक बड़ा छेद किया और बाहर निकलने की पूरी तैयारी कर ली। आधी रात को टेटू गुदे कैदी का साथी तो पतला दुबला होने के चलते दीवार से बाहर निकल गया लेकिन ये जनाब दीवार में बने छेद में फंस गए। दरअसल इस कैदी की कद काठी बड़ी थी और यह काफी लंबा भी था। इसी कद काठी ने कैदी के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

मेट्रोडॉटकोडॉटयूके के अनुसार छेद से बाहर निकलने की कोशिश में कैदी बुरी तरह जख्मी हो गया लेकिन झेद से बाहर नहीं निकल पाया। उसके साथियों ने उसे छेद से बाहर निकालने की काफी कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हुए। बुरी तरह दर्द से कराहते हुए कैदी ने मदद की गुहार लगाई और जेल प्रशासन की नींद टूटी।
विज्ञापन


जेल के लेफ्टिनेंट टियागो कोस्टा ने बताया कि कैदी टेटू का शौकीन है और गंजा रहना पसंद करता है। वो जेल में भी कसरत किया करता था। उसकी कद काठी ही उसकी दुश्मन निकली। घायल कैदी को जेल अस्पताल में भरती कराया गया है और जेल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें