आपने सुना होगा कि जुड़वा बच्चे एक-दूसरे की कार्बन कॉपी होते हैं। एक रोता है, तो दूसरा भी रोता है। एक बीमार पड़ता है, तो दूसरा भी बीमार होता। लेकिन कई बार दोनों में से किसी एक को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है।
कुछ ऐसा ही इस मामले में हुआ, जिसमें दो भाई एक-दूसरे से इतने ज्यादा मिलते-जुलते हैं कि पुलिस भी चकमा खा गई है।
न केवल चेहरे, बल्कि मेडिकल रिपोर्ट में दोनों के डीएनए भी एक ही हैं। ऐसे में पुलिस ये तय नहीं कर पा रही है कि दोनों में से रेप का आरोपी है कौन?
आमतौर पर रेप के केस में डीएनए जांच को सबसे प्रमाणिक माना जाता है, लेकिन मोहम्मद और आफताब असगर के मामले में ऐसा नहीं है। दोनों की डीएनए रिपोर्ट भी एक ही है। ऐसे में अधिकारियों ने दोनों को ही आरोपी माना है।
क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, दरअसल अमेरिका में एक 17 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया था कि उसके साथ बलात्कार हुआ है।
हालांकि, बचाव पक्ष के वकील ने अदालत से कुछ समय की मांग की है ताकि एक भाई के किए की सजा, दूसरे को न मिले।
वैसे वैज्ञानिकों ने अभी तक उम्मीद नहीं छोड़ी है और उन्हें उम्मीद है कि दोनों के शरीर कुछ न कुछ ऐसा तो जरूर होगा जो उनकी अलग-अलग पहचान कर सकेगा।