किसी ने सच ही कहा है कि प्यार सच्चा हो तो चाहे सौ फासले आ जाएं फिर भी प्यार करने वाले मिल के ही रहते हैं।
ये कहानी एक शख्स की है जिसने बिना किसी स्वार्थ के अपनी किडनी दान कर दी लेकिन इसी वजह से उसे उसका 20 साल पुराना खोया प्यार वापस मिल गया।
न्यूजडॉटकॉम की खबर के अनुसार, 53 साल के गॉर्डन हेनरी, जॉएन मैकफारलेन से बेहद प्यार करते थे लेकिन साल 1993 में दोनों किसी वजह से अलग हो गए। हालांकि बेटे जॉर्डन की वजह से दोनों ने अपने रिश्ते को दोस्ती में जरूर बदल लिया।
इस महिला के पास हैं चार किडनी
एक दिन हेनरी को पता चला कि उनके पुराने प्यार को किडनी की जरूरत है और अगर सही समय पर किडनी नहीं मिली तो उनकी मौत भी हो सकती है। इतना पता चलने के बाद उन्होंने तुरंत अपनी एक किडनी मैकफारलेन को देने का फैसला कर लिया।
बाद में जब मैकफारलेन को पता चला कि उसे किडनी देने वाला कोई और नहीं बल्कि हेनरी है तो उसकी आंखें भर आईं। हालांकि मैकफारलेन की 19 साल की उम्र में भी एक सर्जरी हो चुकी है जिसमें उनकी एक किडनी का ट्रांसप्लांट किया गया था। उस समय मैकफारलेन की बहन ने उन्हें किडनी दी थी।
सर्जरी के 18 महीने के बाद दोनों के रिश्ते और मीठे हो गए थे और उन्होंने एक नई शुरुआत करने का फैसला कर लिया। आज दोनों साथ हैं औश्र एक-दूसरे के साथ रहकर काफी खुश हैं।