अगर आपसे कोई तलाक की वजहों के बारे में पूछे तो एक दर्जन से ज्यादा वहजें बता सकते हैं लेकिन ये वजह हर उन वजहों से अलग है।
क्रेजीन्यूज की खबर के अनुसार, नाइजीरिया के राशिद इदोवू ने स्थानीय अदालत में एक तलाक की याचिका डाली है। इदोवू ने अदालत को बताया कि उसकी बीवी गानियात बहुत ज्यादा बातें करती है और इसी वजह से वो उससे अलग होना चाहता है।
45 वर्षीय इदोवू ने कहा कि गानियात को बातें करनी की इतनी बुरी बीमारी है कि वो उनके घरेलू मामलों पर भी सबसे चर्चा करती है।
इदोवू का कहना है कि वो किसी भी बात को अपने तक नहीं रख सकती है। आलम ये है कि इदोवू मानते हैं कि गानियात के ज्यादा बात करने की आदत की वजह से ही अभी तक उनकी कोई औलाद नहीं हो सकी है।
जबकि गानियात का कहना है कि ये उसकी आदत है कि वो अपनी हर छोटी-बड़ी बात को लोगों से साझा करती है। पर अगर इस वजह से उसकी शादी पर असर पड़ता है तो वो ऐसा नहीं करेगी।