फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल पर लीजिए कैलेंडर का लुत्फ

Thu, 03 Jan 2013 11:51 AM IST
नई दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
नया साल आते ही लोगों में कैलेंडर लेने की होड़ मच जाती है। लोग तारीख व त्योहार खोजने के लिए कैलेंडर दीवार पर टांगते हैं। लेकिन अब दीवार पर टंगने वाले कैलेंडर का जमाना गया। जरा सोचिए, आपके मोबाइल फोन में ही पूरे साल का कैलेंडर हो तो कैसा रहेगा! आपके पास एंड्रायड फोन है तो आप भी ऐसे एप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें 2013 के आकर्षक कैलेंडर दिए गए हैं। इन कैलेंडर्स को आप अपने मोबाइल फोन पर आसानी से सेट कर सकते हैं। पब्लिक हॉलिडे के अलावा कई तरह के कलर ऑप्शन भी इन कैलेंडर्स में दिए गए हैं। अपनी पसंद का ब्लैक और व्हाइट कलर आप इसमें सेट कर सकते हैं।
विज्ञापन


इंडियन फेस्टिवल कैलेंडर
भारत को त्यौहारों की धरती कहा जाता है। अगर आप भी 2013 में आने वाले हर त्यौहार पर नजर रखना चाहते हैं तो इंडियन फेस्टिवल कैलेंडर 2013 को अपने एंड्रायड से डाउनलोड कर सकते हैं।

अपकमिंग कैलेंडर
इस नए कैलेंडर में पब्लिक हॉलिडे के अलावा कई तरह के कलर ऑप्शन दिए गए हैं। आप अपनी पसंद का ब्लैक और व्हाइट कलर सेट कर सकते हैं। कैलेंडर में पूरे साल की लिस्ट दी गई है। साथ ही आप एप्लीकेशन में एलर्ट, ईवेंट और कलर सेट कर सकते हैं।
विज्ञापन


इंडियन वॉयस कैलेंडर
वॉयस कैलेंडर में 7 दिनों तक का फॉरकास्ट दिया गया है। यूजर्स इस कैलेंडर में पूरे साल का इवेंट सेट कर सकते हैं। एप्लीकेशन में आप महीने भर के इवेंट को टैग कर सकते हैं। आप चाहें तो इसमें वॉयस रिकार्डिंग या फिर सॉफ्ट वॉयस टोन सेलेक्ट कर सकते हैं, जो आपको इवेंट की याद दिलाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें