फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भला किसने की शेर को डिक्की में बंद करने की हिम्मत

Mon, 09 Sep 2013 03:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आज के समय में भी कई रईस ऐसे हैं जो शेर पालने का शौक रखते हैं। कुवैत के बारे में तो अक्सर ये सुनने को मिलता है कि फलां शख्स के पास बब्बर शेर है।
विज्ञापन


कुवैत में शेर पालने को हैसियत से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन उस दिन कुछ ऐसा हो जाता, जिससे कइयों की जान चली जाती। दरअसल हुआ कुछ यूं कि एक शख्स कुवैत के उपनगर की बाजार से गुजर रहा था, तभी उसके सामने एक शेर आ गया।

लेकिन घबराए बिना इस शख्स की सूझबूझ ने कई लोगों की जान बचा ली। इस शख्स ने किसी तरह शेर को लालच देकर अपनी गाड़ी के पास बुलाया और उसे गाड़ी में ही बंद कर दिया।
विज्ञापन


मेट्रो की खबर के अनुसार, कुछ समय बाद ये शख्स भी कार के अंदर जा बैठा। शेर डिक्की में और ये शख्स कार की पहली सीट पर और इसके बाद उसने पुलिस को फोन कर दिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद पुलिस वहां आ पहुंची और शेर को डिक्की से निकालकर अपनी गाड़ी में बंद कर लिया। पुलिस अधिकारी अपने साथ शेर को तो ले गए, लेकिन अब उन्हें इसके असली मालिक की तलाश है, जो इस शेर को वापस ले जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें