फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल हवा खाकर जिंदा है ये शख्स

Thu, 27 Jun 2013 02:51 PM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिन पहले संयुक्त राष्ट्र ने लोगों को कीड़े-मकोड़े खाने की सलाह दी थी लेकिन इन महाशय का खाना-पीने से कोई वास्ता ही नहीं है।
विज्ञापन


हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, किर्बी एक ऐसे शख्स हैं जो न तो कुछ खाते हैं और पीते हैं। आप सोच रहे होंगे कि फिर ये शख्स जिंदा कैसे है? दरअसल किर्बी हवा, रोशनी और वातावरण के वाइब्रेशन से ऊर्जा लेते हैं।

नेशनल जियोग्राफिक चैनल के एक शो पर किर्बी ने बताया कि उन्होंने दस महीने में केवल सात बार खाना खाया है। उनके खाने में पांच सौ कैलोरी से ज्यादा कुछ नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें खाने की जरूरत नहीं!

किर्बी पिछले पांच सालों से ऐसा कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग इससे पहले हवा पर जिंदा रहने की कोशिश कर चुके हैं लेकिन ऐसा करने में उनकी मौत हो गई।

वहीं दूसरी ओर किर्बी जिन्होंने छह महीने पहले ही अपना चैकअप करवाया है, डॉक्टरों की नजर में पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

किर्बी अपने जीने के इस अनूठे तरीके को दुनिया भर में फैलाना चाहते हैं। नेशनल जियोग्राफिक चैनल के टैबू यूएसए के तहत किर्बी की इस अनोखी जिंदगी को प्रसारित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें