फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप संग सोने को मजबूर करता था पति

Mon, 10 Jun 2013 05:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी टूटने के कितने कारणों के बारे में आपको पता है ? भले उनकी गिनती न हो लेकिन शर्तिया ये कारण आप पहली बार सुनेंगे।
विज्ञापन


द जिंडियास्पोरा के अनुसार, हरारे की एक औरत ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वो उसे जहरीले सरीसृपों के साथ सेक्स करने को कहता है। उसके न मामने की वजह से उसकी शादी टूटने की कगार पर आ पहुंची है।

वेनेनचियाह चैटिमा ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा कि उसका पति मुत्सवोदी माकविनी उस पर जहरीले सांपों और दूसरे सरीसृपों के साथ संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है।
विज्ञापन


तलाक की सुनवाई के दौरान कोर्ट पहुंची चैटिमा ने बताया कि हमारी शादी टूटने का कारण मेरा बर्ताव नहीं है। असल वजह ये है कि माकविनी चाहता था कि मैं सांपों के साथ सोऊं, जो मैने नहीं मानीं।

दरअसल, माकविनी एक दिन एक ब्रांड-न्यू टेलीविजन सेट लेकर आया और चैटिमा से कहा कि अगर वो चाहती है कि वो घर में और सामान ले आए तो उसे सांप के साथ सोना होगा।

इतना ही नहीं चैटिना ने बताया कि एक दिन माकविनी अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर घर आ गया और जब चैटिना ने विरोध जताया तो उसे इस कदर मारा कि उसके आगे के दांत ही टूट गए।
विज्ञापन


बजाय इसके कि चैटिमा अपने लिए सुरक्षा मांगती, माकविनी ने ही अपने लिए गार्ड की मांग कर ली, ताकि चैटिना उससे दूर रहे।

सुनवाई के दौरान माकविनी ने ये माना कि उसने चैटिमा को सांप के साथ सेक्स करने के लिए कहा था लेकिन मजबूर कभी नहीं किया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अपना फैसला चैटिमा के पक्ष में दिया और कहा कि वो उसी घर में रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें