फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही बाल खाकर पेट भरती थी वो...

Fri, 07 Jun 2013 01:32 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने लोगों को मेहनत-मजदूरी करके पेट भरते तो देखा होगा लेकिन ये एक ऐसी लड़की है जो अपने बाल नोंच-नोंचकर अपना पेट भरती है।
विज्ञापन


14 साल की इस लड़की को अपने बालों का स्वाद इस कदर पसंद था कि वो अपने ही बाल नोंच-नोंचकर खा जाती थी। परिणाम ये हुआ कि मोहतरमा की आंत में बालों की करीब डेढ़ मीटर लंबी रस्सी बन गई।

हालांकि डॉक्टरों के अनुसार ये एक तरह की बीमारी है। रेप्यून्जेल सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्ति बड़े ही चाव से अपने बाल खाते हैं। दुनियाभर में अब तक इस दुर्लभ बीमारी के 30 मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन


एम्स के डॉक्टर प्रबल रॉय ने बताया कि लड़की को अक्सर पेट दर्द की शिकायत रहती थी। ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड में भी कुछ पता नहीं चला लेकिन सीटी स्कैन करने पर पता चला कि उसके पेट में बालों का एक गट्ठर है।
विज्ञापन


जांच के बाद लड़की ने खुद ही कुबूल लिया कि उसे बाल खाने का चस्का है। हालांकि अब ऑपरेशन करके उसके बाल निकाल दिए गए हैं और लड़की की हालत स्थिर है। लड़की को मनोचिकित्सकों की भी निगरानी में भी रखा गया है ताकि वो भविष्य में इस लत से बचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें