क्या कोई मरने के बाद भी बच्चे को जन्म दे सकता है...? आपको भरोसा नहीं होगा, लेकिन हाल में हुए एक अध्ययन के मुताबिक नर गपी मछली मरने के दस महीने के बाद भी बच्चे पैदा कर सकते हैं।
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया ने एक अध्ययन में ये बात कही है। अध्ययन के मुताबिक, नर गपी मछलियां, मादा गपी मछली में अपने शुक्राणु संरक्षित कर सकता है और ये लंबे समय तक बच्चे पैदा करने के लायक रहते हैं।
दरअसल मादा गपी मछलियां, नर की तुलना में ज्यादा जीते हैं। जहां मादा मछलियां दो साल तक जिंदा रहती हैं वहीं नर गपी मछलियां सिर्फ तीन से चार महीने।
हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, ऐसे में नर गपी मछलियां, मादा में अपने शुक्राणु डाल देते हैं, जिससे उनकी मौत के बाद भी बच्चे जन्म ले सकते हैं। अध्ययन में ये भी पता चला है कि मादा मछलियां काफी अच्छी तैराक भी होती हैं।
गपी मछलियों के बारे में एक और रोचक बात जो सामने आई है वो ये कि मादा गपी मछलियां, अपने से कम सुंदर मछलियों को ही अपना दोस्त बनाना पसंद करती हैं, ताकि उन्हें ज्यादा तवज्जो मिले।